img-fluid

एक क्लिक और खाते से उड़ गए 40 हजार, कोतवाली पुलिस ने ऐसे लौटाई पूरी रकम

August 08, 2026

सीहोर। साइबर ठगी के एक मामले में थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली। अज्ञात लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल हैक हुआ और क्रेडिट कार्ड से ₹40,153 की राशि अनधिकृत रूप से कट गई। पुलिस की सक्रियता से ठगी की पूरी रकम वापस करा दी गई।



  • जानकारी के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को फरियादी अनार सिंह ने थाना कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक करने के बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से ₹40,153 की राशि अनधिकृत रूप से निकाल ली गई।
    मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। साइबर फ्रॉड की शिकायत को NCRP पोर्टल पर दर्ज कर तकनीकी स्तर पर भुगतान से जुड़ी जानकारी जुटाई गई। त्वरित कार्रवाई और संबंधित एजेंसी से समन्वय के जरिए Amazon Pay से जुड़े भुगतान को कैंसिल कराया गया।
    पुलिस की इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप पीड़ित अनार सिंह की ठगी गई पूरी ₹40,153 की राशि वापस करा दी गई।
    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी टीआई रविन्द्र यादव, उप निरीक्षक विवेक आर्य, आरक्षक कपिल मेवाड़ा एवं आरक्षक विवेक प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share:

  • इंस्ट्राग्राम पर थाईलैंड ट्रिप का विज्ञापन देखकर बुकिंग करने पर इंदौर में रहने वाली युवती के साथ 43 हजार रुपए की साइबर ठगी

    Sat Aug 8 , 2026
    इंदौर।  इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में इंस्ट्राग्राम पर थाईलैंड ट्रिप का विज्ञापन देखकर बुकिंग करने पर इंदौर में रहने वाली युवती के साथ 43 हजार रुपए की साइबर ठगी हो गई । युवती एयरपोर्ट पहुंची युवती तो टिकट फर्जी निकला , ठगी की शिकायत युवती द्वारा एरोड्रम पुलिस की गई है । दरअसल इंदौर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved