इंदौर न्यूज़ (Indore News)

एमवाय के आसपास फुटपाथ और सडक़ों पर सो रहे 50 लोग टीम को देखकर हुए रवाना, रैनबसेरा जाने से किया इनकार


सडक़ पर ही सोएंगे, ठिठुरते रहेंगे, पर नहीं जाएंगे रैनबसेरा
इंदौर।  नगर निगम (Municipal Corporation)  और एनजीओ (NGO) के माध्यम से फुटपाथ पर सोने वालों को वहां से हटाकर रैनबसेरों (shelters) में शिफ्ट (shift) कराया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन कल रात एमवाय अस्पताल (MY Hospital)  क्षेत्र के आसपास के हिस्सों में सो रहे 50 से ज्यादा लोग निगम टीम को देखकर एक-एक कर रवाना हो गए। वहीं 12 लोगों को समझाइश के बाद रैनबसेरों में शिफ्ट किया गया।


शहर के प्रमुख मार्गों की सडक़ों (roads) और फुटपाथों पर कई लोग गुजारा करते हैं। ऐसे लोगों को कडक़ड़ाती ठंड (freezing cold) में रात बिताना पड़ती है। आला अधिकारियों के निर्देश पर निगम (Corporation) की टीमें दो दिनों से यह अभियान एनजीओ के माध्यम से चलाए हुए हैं। परसों भी निगम की टीमों ने शाी ब्रिज (Shastri Bridge), गांधी हॉल, रीगल, आरएनटी मार्ग (RNT Marg) सहित कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों को फुटपाथों से हटाकर रैनबसेरों में शिफ्ट कराया था। कल रात को निगम (Corporation) की टीम फिर एमवाय अस्पताल (MY Hospital)  के आसपास के हिस्सों में पहुंची तो अस्पताल के बाहरी हिस्सों से लेकर पिछले दरवाजे वाले मैदान में और एमवाय के ठीक सामने करीब 60 से ज्यादा लोग सो रहे थे। इनमें से करीब 50 लोग निगम (Corporation) की टीम को देख एक-एक कर रवाना हो गए। अधिकारियों ने उन्हें रैनबसेरा ले जाने की समझाइश दी तो उन्होंने साफ मना कर दिया। इसके बाद 12 लोगों को वहां से रैनबसेरा भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक कई अन्य स्थानों पर भी अभियान चलाया जाएगा।

Share:

Next Post

बाजार वसूली में 60 से 70 हजार रुपये रोज की चपत लग रही नगर निगम को

Thu Jan 20 , 2022
प्रतिदिन होना चाहिए एक लाख रुपए की वसूली लेकिन आ रहे हैं 50 हजार-निगम आयुक्त नये सिरे से सर्वे कराएँ उज्जैन। नगर निगम द्वारा की जाने वाली बाजार वसूली के नाम पर रोज लाखों रुपए का खेल होता है और मिलीभगत से चोरी हो रही है। नए निगमायुक्त को बाजार वसूली बढ़ाने के लिए एक […]