उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

महाकाल के आंगन से शुरू होगी 5-जी नेटवर्क की शुरुआत

  • मुख्यमंत्री करेेंगे उद्घाटन-इसके बाद पूरे प्रदेश में सेवा शुरू होगी-मुकेश अंबानी भी आ सकते हैं

उज्जैन। महाकाल लोक के उद्घाटन के बाद अब कड़ी बड़ी योजनाएँ उज्जैन में मूर्तरूप ले रही हैं। मध्यप्रदेश में 5-जी नेटवर्क की शुरुआत महाकाल लोक से होगी और मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे।
कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा गुरुवार को त्रिवेणी संग्रहालय के सभाकक्ष में महाकाल लोक में लगाये जाने वाले 5-जी नेटवर्क की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री की मंशानुसार प्रदेश में 5-जी नेटवर्क की शुरूआत महाकाल लोक से होने जा रही है। इस तारतम्य में भोपाल से आई निजी टेलीकॉम कंपनी के अधिकारियों के साथ कलेक्टर ने ऑप्टिकल फाइबर प्लान के जरिये 5-जी नेटवर्क स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। बैठक में कंपनी के अधिकारियों के द्वारा पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई कि महाकाल लोक में विभिन्न स्थानों पर पोल्स लगाये जायेंगे। साथ ही एक्वीपमेंट रेक सपोर्ट सिस्टम लगाया जायेगा।



कलेक्टर ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों द्वारा मन्दिर समिति के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ समन्वय कर महाकाल लोक में पोल लगाये जाने हेतु स्थान चिन्हित किये जायें। जहां भी कंपनी को पोल लगाने की परमिशन शासन स्तर से प्राप्त हुई है, वहीं पर ही कंपनी के द्वारा पोल लगाये जाएं। महाकाल लोक के पश्चात शहर की विभिन्न कॉलोनियों में भी 5-जी नेटवर्क के अन्तर्गत टॉवर लगाए जाना प्रस्तावित है। महाकाल लोक के समीप बनाई गई सरफेस पार्किंग को भी 5-जी नेटवर्क एरिया में शामिल किया जाएगा। टेलीकॉम कंपनी के अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि इसके अन्तर्गत 3 मीटर, 6 मीटर और 12 मीटर के पोल लगाए जाएंगे। बैठक में नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह, एडीएम संतोष टैगोर, महाकाल मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Share:

Next Post

सिंहस्थ क्षेत्र के 550 अतिक्रमणों की बारी

Fri Nov 18 , 2022
जल्द हो सकती है कार्रवाई शुरु-रजिस्ट्रियों की जानकारी भी प्रशासन ने पूर्व में मंगा ली थी उज्जैन। सिंहस्थ क्षेत्र में हुए अतिक्रमण को हटाने की कई बार बात होती है लेकिन काम रूक जाता है। पूर्व में ही 550 से अधिक अतिक्रमणों की सूची बनाकर रखी गई थी जिन पर रेस्टोरेंट, मकान, मैरिज गार्डन एवं […]