img-fluid

रोते-बिलखते परिवारों से मिले मुख्यमंत्री, बंधाया ढांढस

May 02, 2026

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीडि़त परिवारजनों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार जनों को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में राज्य शासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वसन दिया। मुख्यमंत्री बरगी बांध हादसे में पीडि़त परिवारों से मिलने दोपहर तीन बजे भोपाल से डुमना एयरपोर्ट पहुँचे। उन्होंने वेस्ट लेंड खमरिया स्थित श्री कामराज के निवास पहुँचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। बरगी बांध हादसे में श्री कामराज की पत्नी का निधन हो गया है। जबकि श्री कामराज खुद और उनके एक पुत्र पांच वर्षीय तमिल लापता हैं, उनकी तलाश की जा रही है। जबकि उनके दस वर्षीय पुत्र पुविथारन को सकुशल बचा लिया गया है। मुख्यमंत्री ने बरगी क्रूज हादसे में पीडि़त भसीन रेसीडेंसी साउथ सिविल लाइन स्थित सैयद रियाज हुसैन और कोतवाली से दरहाई मार्ग स्थित कृष्णा सोनी के निवास पहुँचकर भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।



  • सैयद रियाज हुसैन की पत्नी रेशमा सैयद एवं उनकी समधन सैयदा शमीम फातिमा जैदी का तथा दरहाई निवासी कृष्णा सोनी की पत्नी नीतू सोनी की डूबने से मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री ने सैयद रियाज हुसैन से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु, विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, अखिलेश जैन भी मुख्यमंत्री के साथ थे।
    ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया से रिटायर 72 वर्षीय सैयद रियाज हुसैन अपने परिवार के साथ बरगी डैम घूमने गए थे। उनके साथ पत्नी रेशमा सैयद उम्र 66 वर्ष, नाती जाफर जैदी उम्र 13 वर्ष और समधन सैयदा समीम फातमा जैदी उम्र 68 वर्ष थीं। हादसे में सैयद रियाज हुसैन की पत्नी रेशमा सैयद और उनकी समधन सैयदा समीम फातमा जैदी की डूबने से मृत्यु हो गई। सैयद रियाज हुसैन और उनके नाती को रेस्क्यू ऑपरेशन में तीन-चार घण्टे बाद सकुशल बचा लिया गया। दरहाई निवासी सोनी परिवार के साथ गुरुवार को बरगी बांध घूमने गये थे। टाटा एआई बैंक में कार्यरत 45 वर्षीय सोनी का हादसे में निधन हो गया। पांच वर्षीय विराज सोनी लापता है जिनकी तलाश जारी है। परिवार के शेष सदस्य 38 वर्षीय विकास सोनी, 40 वर्षीय अनामिका सोनी, 12 वर्षीय आराध्या सोनी एवं 18 वर्षीय समृद्धि सोनी सुरक्षित हैं। वहीं, दरहाई निवासी सोनी परिवार के सदस्यों के गुरुवार को बरगी बांध घूमने गई थीं। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, सोनू बचवानी भी मौजूद थे।

    Share:

  • कुपोषण पर कागजी खेल उजागर.. महिला एवं बाल विकास विभाग की बड़ी चूक

    Sat May 2 , 2026
    1000 कुपोषित बच्चों में से सिर्फ 529 का स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर किया पंजीयन – कलेक्टर ने लिया एक्शन उज्जैन। कुपोषित बच्चों की पहचान और उपचार जैसे संवेदनशील मुद्दे पर महिला एवं बाल विकास विभाग की लापरवाही अब खुलकर सामने आ गई है। जिला स्वास्थ्य समिति और जिला पोषण समिति की बैठक में हालात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved