img-fluid

इंदौर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, 19 वर्षीय युवक की मौत; दो नाबालिग घायल

October 13, 2026

इंदौर। इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो नाबालिग साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। शिवाजी वाटिका के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


  • दरअसल, यह घटना इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के शिवाजी वाटिका चौराहे की सोमवार देर रात करीब 3 बजे की है। जहां आदिल अपने दो नाबालिग साथियों अल्लू और अल्फाज के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर सरवटे बस स्टैंड से चाय-नाश्ता करने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान शिवाजी वाटिका के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे।

    हादसे में 19 वर्षीय आदिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अल्लू और अल्फाज गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बाइक को टक्कर मारने के बाद फॉर्च्यूनर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग में जा घुसी। जिसमें घटना के बाद कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही संयोगितागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फॉर्च्यूनर पर दमन-दीव का नंबर है और वाहन अशोक यादव के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए चालक की तलाश कर रही है।

    Share:

  • अब स्कूलों में पढ़ाई के साथ बच्चों का तनाव भी करेंगे दूर

    Tue Oct 13 , 2026
    नवाचार….बदलते दौर की शिक्षा व्यवस्था उमंग प्रश्नपेटी, योग और ‘काइंडनेस वॉल से मानसिक स्वास्थ्य सुधारने की पहल उज्जैन। स्कूलों में अब केवल किताबी ज्ञान और परीक्षा के अंकों पर ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाएगा। पढ़ाई के दबाव, परीक्षा की चिंता और व्यक्तिगत उलझनों से बच्चों को उबारने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved