img-fluid

दो पक्षों के बीच विवाद में एसिड अटैक, 12 घायल, चार की हालत गंभीर

August 28, 2020
सीहोर। जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खाईखेड़ा गांव में बीती रात दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीद जमकर मारपीट हुई और उसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर एसिड से हमला कर दिया, जिसमें 12 लोग बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि चार लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें भोपाल रैफर किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
अहमदपुर थाना पुलिस के अनुसार, ग्राम खाईखेड़ा में गुरुवार देर रात दो पक्षों में विवाद के चलते जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर एसिड से हमला कर दिया, जिससे 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीहोर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चार को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रैफर किया गया है। घटना के बाद एसिड अटैक करने वाले लोग फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Share:

  • सुशांत केस में गर्लफ्रेंड रिया के ड्रग डीलर गौरव आर्या पर अब ईडी ने भी कसा शिकंजा

    Fri Aug 28 , 2020
    सोमवार को पूछताछ के लिए तलब, घर में नोटिस चस्पा मुंबई बॉलीवुड के मशहूर एवं देश भर में लोकप्रिय युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के तथाकथित सुसाइड कांड को लेकर अब सीबीआई और ईडी के बाद जहां एक तरफ नारकोटिक्स की भी इंट्री हो गई है, वहीं आज दोपहर बाद सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved