चुनाव मध्‍यप्रदेश

नरोत्तम मिश्रा का बयान, कहा- जल्द जारी होगी भाजपा प्रत्याशियों की सूची, कांग्रेस पर साधा निशाना

भोपाल । मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों की तैयारियों जोरों पर है। कांग्रेस ने चार सीटों को छोडक़र बाकि सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं भाजपा की तरफ से अभी तक सूची का इंतजार है। दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है और प्रत्याशियों को लेकर मंथन चल रहा है। वहीं भाजपा प्रत्याशियों की सूची को लेकर हो रही देरी पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है।

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशी लगभग घोषित हैं, सूची में कोई देरी नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प प्रदेश का विकास, किसान विकास, रोजगार देने का है, संकल्प है यह हमारा और हम लगातार इसे पूरा करते रहेंगे। इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हर चुनाव में झूठ बोलती है, घर घर जाकर झूठ बोलेंगें। कांग्रेस को अपना काम लेकर जनता के बीच जाना चाहिए, हमारी बुराई करने से कोई फायदा नहीं है।

भांडेर में कमलनाथ का किया स्वागत
कमलनाथ के भाण्डेर दौरे पर जाने पर मंत्री मिश्रा ने कहा कि उनका स्वागत है, चुनावी कार्यक्रमों के दौरान जो शासन प्रशासन और हाईकोर्ट का निर्णय है सबको मानना होगा।

कांग्रेस के मौन प्रदर्शन पर कसा तंज
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के मौन प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकाल मैं बढ़े दुष्कर्म की रिपोर्ट पर धरने प्रदर्शन कर रही है, चिल्ला-चिल्लाकर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को भाजपा को कोसने के बजाय अपने 15 महीने के सरकार के कामकाज की बात करनी चाहिए। जनता को बताना चाहिए कि वे पिछले चुनाव में किए गए वादे क्यों नहीं पूरे कर पाए। अब उपचुनाव सामने आने पर संकल्प पत्र के नाम पर फिर से वही वादे दोहरा रहे हैं। जनता उनकी असलियत जान चुकी है।

बिसाहुलाल को बदनाम कर रही कांग्रेस
बिसाहुलाल के वायरल हो रहे पोस्ट पर गृहमंत्री ने कहा कि यह सब कांग्रेस के द्वारा फैलाया जा रहा है, फेक न्यूज़ है। भाजपा सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह जी को बदनाम करने के लिए कांग्रेस फेक फोटो का सहारा ले रही है। इससे साबित होता है कि उसमें चुनाव मैदान में सीधा सामने करने की हिम्मत नहीं है। तभी वो पीठ पीछे साजिश कर रही है जबकि बिसाहूलाल जी बहुत अनुभवी और वरिष्ठ नेता हैं।

Share:

Next Post

बलात्कार पर राजनीति ?

Mon Oct 5 , 2020
– डॉ. वेदप्रताप वैदिक अभी हाथरस में हुए बलात्कार का खून सूखा भी नहीं है कि उ.प्र., राजस्थान, म.प्र., छत्तीसगढ़ आदि प्रांतों से भी नृशंस बलात्कार की नई खबरें आती जा रही हैं। हाथरस में विपक्षी दलों के नेता पीड़िता के परिवार से मिलने के नाम पर अपनी राजनीति गरमा रहे हैं और भाजपा के […]