img-fluid

ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी का एक्सपायरी डेट आ गया है : बाबुल सुप्रियो

December 30, 2020

उत्तर 24 परगना। आसनसोल से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर जुबानी हमला बोला है। उत्तर 24 परगना के टीटागढ़ में पार्टी की ओर से आयोजित रोड शो में सुप्रियो ने कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का एक्सपायरी डेट आ गया है। इन दोनों के रहने की व्यवस्था वह शांतिनिकेतन में करा सकते हैं।

सुप्रियो ने कहा, “दीदी का एक्सपायरी डेट हो गया है। भतीजे का एक्सपाइरी डेट हो गया। भतीजे को अकले छोड़ कर दीदी शांतिनिकेतन गयी थीं। अब शांतिनिकेतन में क्या-क्या बोल रही हैं। दीदी शांतिनिकेतन में रहें। हम उनके रहने की व्यवस्था करेंगे। तृणमूल को बंग सागर में नहीं, अरब सागर में फेंक दिया जाएगा। उन्होंने कहा, जेल में बैठकर मोबाइल से सिंडिकेट चलाते हैं। इतने दूर फेकेंगे कि मोबाइल का सिंग्नल नहीं जाएगा। बंगाल में नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • बुधवार का राशिफल

    Wed Dec 30 , 2020
    युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 06.42, सूर्यास्त 05.32, ऋतु – शीत अगहन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, बुधवार, 30 दिसम्बर 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved