मुंबई। महाराष्ट्र में एक डबल मर्डर केस (Double Murder Case) के आरोपी ने फांसी (Fasi) लगाकर जान दे दी। शख्स के खिलाफ नवी मुंबई (Mumbai) के पनवेल में डबल मर्डर का केस दर्ज था। शख्स का नाम प्रकाश मोरे (Prakash More) था और उसकी उम्र 26 साल बताई जा रही है। प्रकाश ने जंगल में फांसी लगाकर जान दे दी। हाल ही में उसने 19 वर्षीय सुजाता (Sujata) बालखंडे और उसकी मां सुरेखा (Surekha) बालखंडे (37) की हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले में प्रकाश की तलाश कर रही थी। मृतक सुजाता से शादी करना चाहता था।
पुलिस के मुताबिक मोरे और पीड़िता का परिवार हिंगोली जिले के एक ही गांव के रहने वाले थे। पिछले साल अक्टूबर में प्रकाश की पत्नी की मौत हो गई थी जिसके बाद उसने आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन उसकी जान बचा ली गई थी। प्रकाश सुजाता से शादी करना चाहता था और उसके परिवार को मनाने की कोशिश भी की थी लेकिन सुजाता के परिजन इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे।
बीते शुक्रवार को प्रकाश सुजाता के घर गया और उसके पिता से उसकी कहासुनी भी हुई जिसके बाद उसने सुजाता और उसकी मां पर चाकू से वार कर फरार हो गया। जिसके बाद सुजाता और उसकी मां की मौत हो गई। पुलिस प्रकाश की तलाश कर रही थी। रविवार को उसने फेसबुक पर लिखा कि वह जीना नहीं चाहता है। उसने अपनी मां को भी फोन किया था। पुलिस प्रकाश को पकड़ने उसके गांव भी पहुंची थी लेकिन बाद में पुलिस को गांव के पास स्थिति एक जंगल में शख्स के फांसी लगाने की जानकारी दी गई जिसके बाद शख्स की पहचान प्रकाश मोरे के तौर पर हुई।
आज के इस आधुनिक युग मे मानव स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का शिकार हो रहें हैं उन्ही में एक समस्या है थायराइड (Thyroid) की समस्या । पुरूषों की अपेक्षा महिलाएं थायराइड (Thyroid) की बीमारी का ज्यादा शिकार है । जिसकी वजह से कई तरह की दूसरी बीमारियों के होने का भी खतरा बना रहता है। […]
नई दिल्ली। भगोड़े कारोबारी विजय माल्या का किंगफिशर हाउस बिक गया है। किंगफिशर हाउस दिवालिया हो चिकी कंपनी किंगफिशर का हेडक्वार्टर था। लाख कोशिशों के बाद डेट रिकवरी ट्रिब्युनल (DRT) ने किंगफिशर हाउस को बेचा। इसे हैदराबाद के निजी डेवलपर्स सैटर्न रियल्टर्स ने 52 करोड़ रुपये में खरीदा है। बिक्री भाव अपने रिजर्व प्राइस 135 […]
नई दिल्ली (New Delhi)। इस समय रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) युद्ध चल रहा है। जिसमें कई देश आरोप लगा रहे हें कि रूस युक्रेन में रासायनिक और जैविक हथियारों का उपयोग कर रहा है, लेकिन रूस से सिरे का खारिज कर रहा है। रासायनिक हथियारों (Chemical weapons) को लेकर खूब चर्चा हुई। दोनों देशों […]
भोपाल (Bhopal)। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) की ग्वालियर खंडपीठ (Gwalior bench ) की सुरक्षा में चूक ( lapse in security) का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को दो तेज रफ्तार कारें कोर्ट के गेट के बैरिकेड्स को तोड़ते हुए अंदर घुस गईं। एक कार में युवक-युवती सवार थे, जबकि दूसरी में कुछ […]