
माकड़ोन। तहसील के गाँव पचोला में रास्ते में अतिक्रमण कर रहे लोगों के खिलाफ प्रशासनिक कारवाई की गई है।
इस सम्बन्ध में तहसीलदार श्रीमती सपना शर्मा ने बताया कि नायब तहसीलदार रुपाखेड़ी के प्रकरण में 7 सितम्बर 20 को आदेश हुआ था जिसमें अतिक्रमणकारियों को अपना अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए थे लेकिन कई बार नोटिस देने व समझाईश के बाद भी असर न होने पर कारवाई की गई है। श्रीमती सपना शर्मा ने बताया कि पचोला से रुपाखेडी सीसी रोड बना हुआ हैं जिसमें नाली बनीं हुई थी जिस पर लोगों द्वारा चबूतरे बनाकर कब्जा किया जा रहा था बारिश के दिनों में ज्यादा तेज बरसात होने पर जलभराव की स्थिति बनी रहती थी। सैकड़ों ग्रामीणो की शिकायत पर प्रशासनिक अमले के साथ अतिक्रमण को हटवाया गया है जल्द ही सड़क मार्ग के दोनों नाला बनाया जायेगा जिससे जल निकासी हो सके और जल भराव की स्थिति ना बन सकें। इस दौरान आर आई रामेश्वर डामर, पटवारी अभिषेक शर्मा, जंयत परिहार, सतीश मुथलिया हृदयेश मीणा के साथ पुलिस बल मौजूद था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved