मुरैना। बारिश के कारण इस समय चंबल नदी (Chambal River) में अधिक पानी है और पानी का बहाव तेज है। इसी बहाव में रविवार को उसैथ पिनाहट घाट (Pinahat Ghat) पर मौजूद पांटून पुल (पीपा का पुल) का एक हिस्सा बह गया। उस हिस्से पर मजदूर काम कर रहे थे। बाद में स्टीमर की मदद से मजदूरों को बचाया जा सका।
आज उस समय गंभीर हादसा होने से बच गया जब पांटून पुल का कुछ हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय पांटून पुल पर मजदूर मरम्मत का काम कर रहे थे। इस घटना के बाद मजदूर जोर से चिल्लाए। इस दौरान पुल करीब एक किलोमीटर तक बहकर चला गया। वहां मौजूद लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी स्टीमर से चंबल नदी की बीच धार में फंसे मजदूरों के पास पहुंचे और उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद नदी किनारे लेकर आए। बचकर आए मजदूरों का कहना था कि आज उन्होंने साक्षात मौत के दर्शन किए हैं। अगर पुल और आगे चला जाता तो न जाने क्या होता।
यहां बता दें, कि पिनाहट घाट पर पांटून पुल बना हुआ है। यह पीपे का अस्थाई पुल है। इस पुल पर होकर चंबल के दूसरी तरफ जाया जाता है। हर दिन सैकड़ों लोग इस पुल से निकलते है। बारिश के पहले पांटून पुल को बंद कर दिया जाता है। इन दिनों पुल को निकालकर दो भागों में अलग कर दिया गया है। यह पुल उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के अधीन आता है। इन दिनों पुल के एक हिस्से की मरम्मत का काम चल रहा है। चंबल नदी में बारिश के कारण पानी बहुत तेजी से बह रहा है। चंबल में सुबह 121मीटर तक पानी था।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री (Uttar Pradesh cabinet minister) और राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह (Siddharthnath Singh) ने विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि बरसाती मेढकों की तरह सपा और बसपा (SP and BSP) टर्र-टर्र करना शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि जब इन दलों की सरकारें थीं, […]
सागर। मध्यप्रदेश के सागर से मैहर (Sagar to Maihar) जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो (bolero) शुक्रवार को खाई में गिर गई, हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र (Hindoria police station area of Damoh district) में […]
मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात, खुलेगा निजी क्षेत्र गेहूं 1975 रुपए क्विंटल खरीद सकेंगे भोपाल। कृषि कानूनों को लेकर भले ही देशभर में आंदोलन चल रहे हैं और केन्द्र सरकार ने डेढ़ साल तक कानूनों को रोकने की पहल कर दी हो, लेकिन मध्यप्रदेश में लाइसेंस लेकर कारोबारी खुद अपना खरीदी केन्द्र खोल सकेंगे, […]
भोपाल (Bhopal)। मप्र (MP) के छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिला मुख्यालय पर शनिवार की रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के चल समारोह (Ganesh idol immersion ceremony) के दौरान ट्रैक्टर मे करंट फैल (current spread in tractor) गया। हादसे में दो लोगों की झुलसने से मौत (Two people died due to burns) हो गई। वहीं, एक अन्य को गंभीर […]