img-fluid

हिमाचल के किन्नौर में भूस्खलन की चपेट में आए 40 से अधिक लोग

August 11, 2021


किन्नौर । हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) के किन्नौर (Kinnaur) जिले में बुधवार को भूस्खलन (Landslide) होने से 40 से अधिक लोग (Over 40 people) उसकी चपेट (Caught) में आ गए।


उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन की बस समेत अनेक वाहन भूस्खलन के मलबे में दब गए। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। बस किन्नौर के रेकॉन्ग प्यो से शिमला जा रही थी।
किन्नौर के उपायुक्त ने बताया कि सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और स्थानीय बचाव दलों को बचाव कार्य के लिए बुलाया गया। सादिक ने बताया कि पत्थर अब भी गिर रहे हैं जिससे बचाव अभियान में कठिनाई आ रही है। उन्होंने बताया कि अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

मामले में हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन को बचाव अभियान चलाने और एनडीआरएफ को अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, “हमें सूचना मिली है कि एक बस और एक कार शायद इसका शिकार हुए हों। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।” वहीं, भूस्खलन की घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

मालूम हो कि पिछले महीने, हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले की सांगला घाटी में एक भूस्खलन के दौरान एक पहाड़ी से नीचे गिरने वाले एक बोल्डर के एक टेंपो यात्री से टकरा जाने से नौ लोगों- आठ पर्यटकों और उनके ड्राइवर – की मौत हो गई थी।
मारे गए लोगों में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दार्री का एक 27 वर्षीय नौसैनिक अधिकारी और उसका अमेरिका में रहने वाला दोस्त भी शामिल था; जयपुर की एक 34 वर्षीय महिला आयुर्वेद डॉक्टर; और एक परिवार के तीन सदस्य – एक युवा चार्टर्ड एकाउंटेंट, उसकी बहन और उनकी माँ – राजस्थान के सीकर से थे।

Share:

  • सेहत के लिए बेहद लाभकारी है छाछ, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ मिलेंगे ये अनाखें फायदें

    Wed Aug 11 , 2021
    आमतौर पर छाछ पीना लगभगव सभी को पसंद होता है लेकिन क्‍या आपने छाछ पीने के कई फायदे जानतें हैं। छाछ न सिर्फ आपका मोटापा (obesity) कम कर सकता है बल्कि आपके चेहरे पर निखार भी ला सकता है। छाछ में विटामिन ए, बी, सी, ई और के मौजूद होता है जो शरीर के पोषक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved