img-fluid

Mahakaal की शाही सवारी परंपरागत मार्ग से निकालने की माँग उठी

August 26, 2021

  • कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर दी चेतावनी

उज्जैन। भगवान महाकाल की शाही सवारी को परंपरागत मार्ग से पूरे वैभव के साथ निकालने की मांग को लेकर गत दिवस शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष के साथ कांग्रेसियों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया और मांग की कि शाही सवारी निकालने की परमिशन नहीं दी गई तो जनआशीर्वाद यात्रा का कांग्रेस द्वारा जमकर विरोध किया जाएगा।
बुधवार दोपहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक यादव विक्की के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान विवेक यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सत्तामद में अंधी होकर काम कर रही है। पूरे प्रदेश में जनआशीर्वाद यात्रा निकालकर हजारों की भीड़ जुटा रही है और कई तरह के राजनीतिक आयोजन हो रहे है किंतु धार्मिक आयोजन पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। उज्जैन में भाजपा के सांसद, मंत्री, विधायक भगवान महाकाल भगवान की शाही सवारी परंपरागत मार्ग से नहीं निकलवा पा रहे हैं। प्रदेश के हर जिले में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्राएंं तथा कई राजनीतिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे हंै ऐसे में धार्मिक यात्राओं पर प्रतिबंध समझ से परे है। उज्जैन सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रित होकर समाप्त हो चुका है लेकिन बावजूद भगवान महाकाल की सवारी पिछले पांच सोमवार को अत्यंत ही छोटे रूप व छोटे मार्ग से निकाली गई है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि महाकाल की शाही सवारी को पूरे वैभव के साथ परंपरागत मार्ग से ही निकाली जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रशासन सवारी निवालने की अनुमति नहीं देता है तो भाजपा की जन आर्शिवाद यात्रा की अनुमति देने पर उसका विरोध किया जाएगा।

Share:

  • भाई से झगड़ा हुआ और फाँसी पर झूल गया

    Thu Aug 26 , 2021
    परिजनों ने बताया कि घर के समीप रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग के चलते दी जान-दोपहर में एक अन्य युवक ने जान दी उज्जैन। नानाखेड़ा क्षेत्र की प्रगति नगर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने कल रात फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसका अपने भाई से झगड़ा हुआ था […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved