
झाबुआ। जिले में कोरोना वायरस (corona virus) के खिलाफ तेजी से टीकाकरण अभियान (vaccination campaign) चलाया जा रहा है। झाबुआ जिले में शिक्षा का स्तर भले ही कम है, लेकिन यहां गांव के लोगों में समझ बहुत है। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग का अमला, धर्मगुरु, सामाजिक संस्थाओं की एकजुटता से प्रदेश में अपना परचम लहराया है। जिले के रामा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम नरसिंरुण्डा में रविवार को 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसके साथ ही यह नरसिंरुण्डा प्रदेश का पहला गांव बन गया है, जहां सभी पात्र लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं।
सीएमएचओ डॉ. जेपीएस ठाकुर ने बताया कि कलेक्टर सोमेश मिश्रा के नेतृत्व में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण का संचालन किया जा रहा है, जिसमें जिले को उक्त सफलता मिली है। इसमें जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राहुल गणावा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजाराम खन्ना के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कर्मियों, ग्रामीणों का अहम योगदान रहा। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved