
इंदौर। पुलिस (Police) ने ग्रामीण क्षेत्र ( Rural Area) के मंगलवारिया हाट (Mangaluria Haat) में दबिश देते हुए जुआरियों ( Gamblers) की टोली को पकड़ा और उनके पास से हजारों रुपए जब्त किए। देपालपुर पुलिस की टीमें मंगलवारिया हाट (Mangaluria Haat) में दबिश देने पहुंचीं। पुलिस (Police) को आता देख जुआरी पैसे और ताश पत्ते छोडक़र भागने लगे। कुछ पुलिस की गिरफ्त में आ गए। जो पकड़ाए उनके नाम फरयाज खान, सलाम खान निवासी बेटमा, उस्मान, निसार, वहीं पुलिस की दूसरी टोली ने आनंदीलाल पाटीदार निवासी गौतमपुरा(Gautampura) , महजश चौधरी सहित इंदौर (Indore) के सुरेश कैथवास और राजू कश्यप को गिरफ्तार किया। पुलिस की तीसरी टीम ने देपालपुर (Depalpur) के सत्यनारायण गुर्जर, राजेश पटेल, शहजाद, मोहम्मद समीर को पकड़ा। सभी जुआरियों से रुपए जब्त कर उन पर जुआ एक्ट (Gambling Act) के तहत कार्रवाई की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved