वैक्सीन लगवाने के लिए कल घरों की कुंडी खटखटाई तथा जब महिलाएँ बाहर निकली तो दीपावली की शुभकामनाएँ भी दी
उज्जैन। वैक्सीन के सेकंड डोज की धीमी रफ्तार को बढ़ाने के लिए कल कलेक्टर एवं अन्य नागरिक मुस्लिम क्षेत्रों में घूमे और वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया। कुछ जगह बहस भी हुई। आज दूसरे दिन वैक्सीन का महाअभियान जारी रहा। प्रत्येक अधिकारी ने घरों की बेल बजाई और कुंडी खड़काकर लोगों से पूछा कि उन्होंने ड्यू होने के बाद सेकंड डोज लगवाया है या नहीं।
यदि नहीं लगवाया है तो आज लगवा लें। पर्याप्त मात्रा में वेक्सीन उपलब्ध है। कलेक्टर ने सभी टीकाकरण अधिकारियों एवं सम्बन्धित एसडीएम को निर्देशित किया है कि आगामी पांच टीकाकरण दिवसों में 9 नवम्बर की स्थिति में सेकंड डोज के ड्यू व्यक्तियों का बेकलॉग समाप्त कर लिया जाये। दस्तक कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, कलेक्टर आशीष सिंह ने भी घरों में जाकर पूछताछ की।
रात में खेत पर गया था और सुबह वहीं भतीजे को लाश झूलती मिली-लगातार हो रही आत्महत्या उज्जैन। लगातार परेशान लोग आत्महत्याएँ कर रहे हैं। आर्थिक रूप से परेशान तथा कर्ज से पीडि़त लोग या तो फाँसी लगा रहे हैं या जहर खा रहे हैं। भैरवगढ़ के समीप ग्राम धुलेटिया में रहने वाला किसान रात […]
दो वर्षों से बंद था रैन बसेरे का संचालन, दीनदयाल रसोई योजना का हो रहा था संचालन आगर मालवा। रैन बसेरा स्थल पर पं. दीनदयाल रसोई योजना का संचालन हो रहा था, जिसके कारण दो वर्षो से रैन बसेरा का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा था, नपा सीएमओ मंगलवार को वहां पहुंचकर संचालक […]
देवास रोड स्थित होमगार्ड कार्यालय परिसर में सुबह परेड की सलामी के बाद हुआ संदेश वाचन-कई कार्यक्रम होंगे उज्जैन। देवास रोड स्थित होमगार्ड कार्यालय परिसर में आज सुबह होमगार्ड का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। सुबह से यहां परेड की सलामी के साथ विभिन्न सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रम आरंभ हो गए हैं। दोपहर में […]
उज्जैन । महाकाल की नगरी उज्जैन (Ujjain the city of Mahakal) में शुक्रवार शाम माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया जब बेगमगंज इलाके में दो समुदायों के बीच पथराव होने लगा। बाइक की टक्कर से शुरू हुए विवाद में जमकर पथराव हुआ और आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हालांकि अब स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। […]