
उज्जैन। केंद्र सरकार की बैंकों के निजीकरण एवं बैंकिंग लॉ एंड रेगुलेशन एक्ट में परिवर्तन करने के विरोध में आज पूरे देश सहित शहर की 70 सरकारी बैंक शाखाओं में हड़ताल के कारण ताले लगे रहे। दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज से शुरु हुई है और कल भी जारी रहेगी। बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों ने बताया कि आज 16 तथा कल 17 दिसंबर को बैंकों की राष्ट्रव्यापि हड़ताल उपरोक्त माँगों को लेकर की जा रही है। इसमें पूरे देश के 10 लाख के लगभग अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इनमें से उज्जैन शहर की सरकारी बैंकों की 70 शाखाओं में काम करने वाले 1 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हैं। यू.एस. छाबड़ा ने बताया कि सार्वजनिक बैंक केवल कर्मचारियों के हित में है लेकिन आम आदमी का हित भी उनसे जुड़ा हुआ है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved