
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे जिले (Pune district) में शनिवार को कोरोना (Corona) के बी.ए.4 वेरिएंट के चार (Four of BA4 variants) और बीए.5 वेरिएंट (BA.5 variants ) के तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे राज्य का स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। बी.ए.4 और बी.ए.5 ओमीक्रोन के सब-वैरिएंट्स हैं।
जानकारी के अनुसार संक्रमितों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी संक्रमितों को हल्की बीमारी है और उन्हें इन-हाउस आइसोलेशन में रखा गया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा जेनेटिक टेस्टिंग से ये नए वेरिएंट सामने आए हैं। इंडियन बायोलॉजिकल डाटा सेंटर ने भी इसकी पुष्टि की है।
शनिवार को राज्य में कोरोना के कुल 2772 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 1929 संक्रमित मुंबई में मिले हैं। पुणे में 318 एक्टिव मरीज हैं। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved