
जबलपुर। पिछले 2 दिनों से शहर में भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। मौका ही कुछ ऐसा है क्योंकि शहर में इस समय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का प्रवास जारी है। इसी कड़ी में संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बड़ा रोड शो किया गया, इसमें की कार्यकर्ताओं ने अपने अपने हिसाब से शक्ति प्रदर्शन किया। मौका ही कुछ ऐसा था कि कार्यकर्ता अपने आका को खुश करना चाह रहे थे । किसी ने पोस्टर लगाए तो किसी ने मंच लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के सम्मान में इस अभिवादन को स्वीकार भी किया । इसी मौके का फायदा कुछ अपराधी तत्व भी उठाते नजर आए जो कि अपने पुराने पाप धोने की खातिर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करने की तैयारी में थे। जैसे ही अध्यक्ष जी का काफिला निकला, मंच से मंचन कर रहे कार्यकर्ता माइक पर काफिला रोकने के लिए जोर जोर से चिल्लाने लगे, परंतु राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला नहीं रुका और वह अपने गंतव्य स्थान की ओर निकल गए। इस घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर चर्चा का विषय भी बना हुआ है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved