
जबलपुर । मेडिकल अस्पताल में उस वक्त हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई जब अस्पताल में भर्ती एक मरीजों को वार्ड के अंदर घुसकर एक आवारा श्वान ने जखमी कर दिया। घटना के बाद घायल मरीज जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जिसके बाद लोगों ने आवारा श्वान को वहां से भगाया। बताया जा रहा है कि श्वान ने मरीज की उंगलियों और हाथ को काटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। हैरानी की बात तो यह है कि घटना के घंटों बाद तक जिम्मेदार डॉक्टर न नर्स कोई मौके पर नहीं पहुंचे और मरीज दर्द से कराहता रहा। घंटे बाद मरीज का उपचार किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved