
जबलपुर। खितौला थाने में नारायण प्रसाद चक्रवर्ती उम्र 32 वर्ष निवासी गांधी वार्ड पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बड़े भाई लल्ला चक्रवर्ती एवं भाभी राज कुमारी भतीजा आदित्य के साथ 3 दिन पहले पान उमरिया अपनी सुसराल गये थे। गत दिवस शाम को वह घर पर था तभी बड़े भाई ने फोन पर बताया कि पान उमरिया से वापस अपनी मोटर सायकल से घर आ रहा। था शाम लगभग 5 बजे जैसे ही बीपी पेट्रोल पम्प खितौला के पास पहुॅचा तभी सफेद कलर की फार्चुनर कार क्रमंाक एमपी 20 सीएन 5050 के चालक ने उनकी बाईक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह, पत्नी एवं बेटा तीनों गिर गये। घटना में पत्नी एवं बेटे को हाथ पैर सिर में चोटे आयीं हैं। जिनकों उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved