नागदा। अच्छी बारिश व क्षेत्र में खुशहाली के लिए ग्रेसिम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वरुण यज्ञ शुरू का समापन शनिवार को हुआ। चंबल तट स्थित बिरला हाउस प्रांगण में यज्ञ का आयोजन किया गया। उद्योग के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी संजय व्यास ने बताया सोमनाथ (गुजरात) के मर्मज्ञ विक्रांत पाठक व उनके सहयोगी विद्वानों की उपस्थिति में साधना व जल तपस्या की गई, जिसमें मुख्य रुप से संस्थाना के अध्यक्ष शैलेंद्रकुमार जैन, निहारिका जैन, इकाई प्रमुख के. सुरेश, सुमा बिंदु ने पूजन-अर्चन कर चंबल मैय्या को चुनरी अर्पित की। इस मौके पर संस्थान के मानव संसाधन प्रमुख सुधीरकुमार सिंह, वित्त प्रमुख महावीर जैन, मैकेनिकल प्रमुख अमित चांद, तकनीकी प्रमुख बिस्वदीप मैती, एनर्जी सेंटर प्रमुख मिनेश अग्रवाल, प्राचार्य सुनीलकुमार सिंह, अजंता हंस अरोरा , इंदु भाई पारेख चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार, सहायक उपाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा, संजय कुमार धानुका आदि मौजूद थे।
Share:Related Articles
आगरमालवा: 33 कौआ मृत मिले, जांच के लिये सैम्पल भेजे गये
आगरमालवा। प्रदेश के मालवांचल के आगरमालवा जिले (Agarmalwa District) में लगातार हो रही कौओं की मौत (death of crows) से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। नगर में एक दिन में लगभग 33 कौओं की हुई मौत के बाद बर्ड फ्लू की आशंक (bird flu scare) के चलते नगर पालिका ने मृत कौओं […]
महिला सशक्तिकरण को लेकर 1 फरवरी से निकली मुस्कान 25 फरवरी को पहुंचेगी कन्याकुमारी
नगर आगमन पर हुआ जगह-जगह स्वागत सिरोंज। महिला सशक्तिकरण को लेकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक अशोक नगर की बेटी मुस्कान रघुवंशी द्वारा साईकिल यात्रा की जा रही है। यात्रा के दौरान गुरुवार को मुस्कान सिरोंज में पहुंची। जहां इनका जगह-जगह स्वागत किया हुआ। सबसे पहले रोहिल पुर चौराहे पर लोगों द्वारा भव्य अगवानी की गई। […]
लिंग्याज़ ललिता देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंसेज : “ज़ील 2024” की शानदार शुरुआत
नई दिल्ली, 23 मार्च: लिंग्याज़ ललिता देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंसेज (Lingya’s Lalita Devi Institute of Management and Sciences) ने अपने वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव, “ज़ील 2024” की शानदार शुरुआत की। इस वर्ष, ज़ील की थीम “सफर – द जर्नी ऑफ इंडिया” (“Safar – The Journey of India”) है, जो भारत की समृद्ध विरासत और […]