
जबलपुर। श्रावण मास के दूसरे सोमवार 25 जुलाई को संस्कार कांवड़ यात्रा निकाली जानी है। संस्कार कांवड़ यात्रा के आयोजन पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में नव निर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की उपस्थिति में जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई । कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ, अपर कलेक्टर शेर सिंह मीणा, अपर कलेक्टर नम: शिवाय अरजरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात तथा संस्कार कांवड़ यात्रा आयोजन समिति की ओर से शिव यादव, नीलेश रावल, विजय रोहाणीए राजेश यादव आदि मौजूद थे। बैठक में कांवड यात्रा के मार्ग, व्यवस्थाओं आदि पर चर्चा की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved