
अभी 3600 बर्तन हैं जो कार्यक्रम के लिए जरूरतमंद परिवारों को दिए जाएँगे-कल हुआ उद्घाटन-सिटी बस योजना जैसा हाल न हो
उज्जैन। नगरनिगम द्वारा गरीब परिवारों को आयोजन के लिए बर्तन दिए जाएँगे लेकिन चिंता यही है कि इस योजना की मॉनीटरिंग कैसे होगी और कहीं सिटी बस की तरह बर्तन भी लोग न बेच खाए। नगर निगम द्वारा कल बर्तन बैंक का शुभारंभ कुछ झोन में और किया गया। कल अ_ारह सौ बर्तन विभिन्न स्व सहायता समूह को प्रदान किए गए। यह स्व सहायता समूह किसी भी मांगलिक कार्यक्रम में जरूरतमंद व्यक्ति को उक्त बर्तन न्यूनतम किराए पर उपलब्ध कराएंगे। इस बर्तन बैंक का उद्घाटन करने के पीछे नगर निगम का उद्देश्य डिस्पोजेबल के उपयोग को शादी विवाह के कार्यक्रम में प्रतिबंधित करना है। इसी के चलते बर्तन बैंक का आने वाले दिनों में और विस्तार किया जाएगा।
फिलहाल 6 झोनों के विभिन्न वार्डों में 3600 बर्तन दे दिए गए हैं। इन बर्तनों में स्टील की थाली, गिलास, कटोरी और चम्मच शामिल हैं। यह बर्तन निगमायुक्त द्वारा बैंकों से की गई मांग पर निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। अन्य बैंकों को भी इसी प्रकार के पत्र निगमायुक्त ने लिखे हैं और बर्तन भी इक_े किए जाएंगे और लोगों को शादी ब्याह में स्टील के बर्तन उपयोग करने की आदत डाली जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved