img-fluid

बेटी के ससुरालवालों की प्रताडऩा से परेशान महिला ने पिया फिनायल

September 19, 2022

  • हनुमानताल थानाक्षेत्र की घटना, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत साहू मोहल्ला में रहने वाली एक महिला ने बेटी के ससुराल वालों की प्रताडऩा से तंग आकर फिनायल पीकर खुदकुशी का प्रयास कर लिया। महिला को तबियत बिगड़ती देख जब परिजनों ने जानकारी ली तो महिला ने फिनायल पी लेने की बात कही। जिसके बाद परिजन तत्काल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय उपचार के लिए लेकर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पीडि़त महिला फूलवती ने बताया कि उसकी बेटी के ससुराल पक्ष के प्रेमसागर निवासी जेठ राजा, अरुण, रूपेश उसे और उसकी बेटी को प्रताडि़त करते हैं। जिससे तनाव में आकर आज उसने खुदकुशी करने के इरादे से फिनायल पी लिया।


  • Share:

  • गढ़ा वीरेंद्र पुरी वार्ड में लगा गंदगी का अंबार

    Mon Sep 19 , 2022
    नगर निगम द्वारा मैदान में किया जा रहा कचरे को डंप, गंदगी से क्षेत्र के 11 बच्चे हुए बीमार जबलपुर। गढ़ा क्षेत्र के वीरेन्द्रपुरी वार्ड में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा है। जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ क्षेत्रीय पार्षद भी परेशान हो चले हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल और रहवासी इलाके को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved