नागदा। 26 सितंबर से शारदेय नवरात्र की शुरुआत हो रही है जिसे देखत हुए गुरुवार शाम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। करीब एक घंटा चली बैठक में एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, टीआई श्यामचंद्र शर्मा ने गरबा आयोजकों से गरबों की रुपरेखा जानी। साथ ही प्रशासन ने सभी आयोजन समितियों को गरबा स्थल पर अनिवार्य रुप से सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित अन्य तरहों से सतर्कता बरतने का आग्रह किया। अधिकारियों ने गरबा आयोजकों से भी नियमों का पालन करने का अनुरोध करते हुए रात 12 बजे तक ही गरबों का आयोजन करने की हिदायत दी।
आयोजकों का कहना था कि शहर में आवारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जिसके कारण आयोजनों में विघ्न पैदा होने की संभावना है। इसलिए नपा को मवेशियों की धरपकड़ करने के दिशा-निर्देश दिए जाएं। आयोजकों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि आयोजन के दौरान बिजली गुल नहीं हों। इसका विशेष ध्यान रखा जाएं। हालांकि बिजली कंपनी के जेई दिनेश शर्मा ने आयोजकों से गरबा पांडालों में वैकल्पिक व्यवस्था रखने का अनुरोध किया है।
सेवा सप्ताह अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर चलाया सफाई अभियान आष्टा। भारत के महान व्यक्तिए महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वतंत्रता से ज्यादा स्वच्छता कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। भारत गरीबी, शिक्षा की कमी, स्वच्छता की कमी और अन्य सामाजिक मुद्दों के कारण आज भी विकासशील देश है। साफ.सफाई हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण […]
ठीक दो साल पहले दोपहर में शौच के लिए गई थी बालिका, दस साल का भाई रहा बयानों पर अटल अशोकनगर। आज से ठीक दो साल पहले ईसागढ़ थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ जंगल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पीडि़ता सहित अन्य परिजन न्यायालय में अपने […]
जिले में आज ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिविरों कि, की गई शुरुआत… गुना। कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए0 द्वारा जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली गयी। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक, अपर कलेक्टर श्री मुकेश कुमार शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण […]
कांग्रेस में बड़े नेताओं के टिकट कटने के आसार-युवाओं पर रहेगा फोकस माकड़ोन। कल भाजपा ने नगर के 15 वार्डों से अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इससे नगर भाजपा मे खलबली मच गई और नेताओं ने एक दूसरे पर मनमानी के आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर जमकर जुबानी जंग शुरू कर दी है। […]