उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

शोभा ओझा लिस्ट बनाकर भेजेंगी कि कौन मिलेगा राहुल गाँधी से

उज्जैन। इंदौर की कांगे्रस नेता शोभा ओझा प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को वह सूची भेजेगी जिनकी मुलाकात राहुल गाँधी से होगी। 20 नवंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी और यात्रा के संचालन को लेकर समितियों का गठन किया जा रहा है और जवाबदारियां भी दी जा रही हैं। कल ही कमलनाथ के प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं शोभा ओझा को एक महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी, जिसमें यात्रा के दौरान वे राहुल गांधी से मिलवाने के लिए समन्वयक की भूमिका निभाएंगी। इनमें कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ सामाजिक संगठन, किसानों के संगठन और अलग-अलग संगठन शामिल हैं। यानी एक तरह से कौन राहुल गांधी से मिलेगा या नहीं यह ओझा ही तय करने वाली हैं।



वे यह सूची सीधे प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को सौंपेंगी। गांधी परिवार से नजदीकी का फायदा भी ओझा को मिला है। दरअसल राहुल गांधी से मिलने के लिए कई संगठन इधर-उधर संपर्क कर रहे हैं, लेकिन अब वे सीधे ओझा के माध्यम से ही मिल सकेंगे। यही नहीं, जिस दिन राहुल गांधी एक दिन इंदौर में रुकेंगे, उस दिन भी क्या कार्यक्रम रहेंगे इसकी समिति में भी वे रहेंगी। आज सुबह कर्नाटक कांगे्रस अध्यक्ष डीके शिवकुमार अपने परिवार के साथ ओझा के यहां पहुंचे। यहां पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा और प्रदेश प्रवक्ता संतोष गौतम भी मौजूद थे। इस दौरान यात्रा को लेकर चर्चा होती रही।

Share:

Next Post

धार्मिक शहर की हवा में है 'जहर'

Tue Nov 15 , 2022
दीपावली के बाद से ही धार्मिक शहर की हवा में बढ़ रहा प्रदूषण एक माह में एक बार फिर एक्यूआई नहीं आया 100 के नीचे-आज सुबह 151 पर उज्जैन। दीपावली पर्व को गुजरे आज लगभग तीन सप्ताह का समय होने को है। बावजूद इसके हवा शहर की हवा से प्रदूषण का जहर कम नहीं हो […]