उज्जैन! एक महिला ने अपने पति द्वारा चौथा निकाह (fourth marriage) करने से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला का उपचार गंभीर अवस्था (critical condition) में जिला अस्पताल में जारी है।
जीवाजीगंज थाना पुलिस के अनुसार घटना जूना सोमवारिया क्षेत्र की है। शायरा पति अब्दुल खलील आयु 35 वर्ष ने आत्महत्या का प्रयास किया। शायरा कापति अब्दुल खलील नगर निगम में वाहन चालक है। करीब 15 वर्ष पूर्व अब्दुल ने शायरा से निकाल किया था। शायरा से उसे दो बच्चे हैं। इसके बाद अब्दुल ने दूसरा निकाह किया, जिससे दो बच्चे हैं। फिर तीसरा निकाह किया। पिछली तीनों पत्नियों को उसने अलग-अलग मकानों में रखा।
शायरा ने पुलिस को शिकायत की कि अब्दुल खलील ने उसे पीटकर भगा दिया। इसीलिए उसने बाजार से जहरीला पदार्थ खरीदा और खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शायरा ने बताया कि अभी खलील ने निकाह टाल दिया है और बाद में निकाह करने की धमकी दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved