img-fluid

विश्व बैंक का अनुमान: 2022-23 में 6.9% रहेगी भारत की जीडीपी विकास दर, 2021-22 के 8.4% के मुकाबले बड़ी गिरावट

December 06, 2022

नई दिल्ली। बिगड़ते बाहरी वातावरण के बीच वित्त वर्ष 2022-23 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि में गिरावट की उम्मीद है। FY22-23 में GDP विकास दर घटकर 6.9% रहने की उम्मीद है। विश्व बैंक ने अपनी भारत विकास अद्यतन रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। इस अनुमान को 2021-22 के 8.4% के मुकाबले बड़ी गिरावट मानी जा रही है। वहीं इससे पहले स्विट्जरलैंड की ब्रोकरेज कंपनी यूबीएस इंडिया ने भी 2022-23 में भारत की जीडीपी विकास दर 6.9 फीसदी रहने का ही अनुमान लगाया था।


बढ़ती महंगाई के कारण जीडीपी पर पड़ रहा असर
बढ़ती महंगाई को नियंत्रण करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक समेत दुनिया भर के केंद्रीय बैंक लगातार अपनी ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं। इसका सीधा असर देश की सकल घरेलू उत्पाद पर पड़ रहा है। इसके साथ ही चीन में कोरोना लॉकडाउन के कारण पूरी दुनिया के सप्लाई चेन पर बहुत बुरा असर पड़ा है. ऐसे में पूरी दुनिया में मंदी की आशंका बढ़ गई है।

Share:

  • OTT प्लेटफार्म पर धमाल मचा रही ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’, बनी सबसे ज्‍यादा देखी जाने वाली फिल्‍म

    Tue Dec 6 , 2022
    मुंबई । रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt starrer) फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा’ थियेटर के बाद अब ओटीटी प्लेटफार्म (OTT platform) पर भी खूब पसंद की जा रही है। ओटीटी पर फिल्म की सफलता से उत्साहित रणबीर कपूर ने अपने सभी प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved