बारिश के पहले अप्रैल माह तक 32 फीट नीचे पहँुच गया था
उज्जैन। गत वर्ष जिले में औसत से भी कम बारिश हुई थी। इसके चलते उज्जैन शहर सहित पूरे जिले का भूमिगत जलस्तर 32 फीट नीचे पहुँच गया था। इस वर्ष हुई संतोषजनक बारिश के बाद इस माह भूजल के स्तर में 18 फीट का सुधार दर्ज हुआ है और यह 14 फीट पर आ गया है। भूजल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2021 में जिले में 36 इंच औसत बारिश से भी कम पानी बरसा था। इसके चलते उज्जैन शहर सहित सभी तहसीलों का जलस्तर 32 फीट नीचे चला गया था। इस वर्ष बेहतर बारिश होने से इसमें सुधार हुआ है।
पिछले माह हुए सर्वे के अनुसार जिले का जलस्तर अब 32 फीट से 14 फीट आ गया है। इसमें 18 फीट का सुधार हुआ है। विभाग से प्राप्त आँकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 में उज्जैन में 32 फीट था, जो इस साल 14 फीट पर आ गया। इसी तरह बडऩगर में 2021 में 33 फीट था, जो इस साल 17 पर आ गया है। घट्टिया में 2021 में 31 फीट था, जो अब 14 पर आ गया है। महिदपुर में 2021 में 31 फीट था, जो अब 15 पर आ गया है। खाचरौद में 2021 में 32 फीट था जो अब सुधरकर 13 पर आ गया है। तराना में भी 2021 में 34 फीट था जो अब 16 पर आ गया है। कुल मिलाकर जिले का औसत जलस्तर इस साल 14 फीट हो गया है।
राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मांगी सार्वजनिक माफी भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने डेढ़ साल पहले दमोह उपचुनाव में पार्टी की हार पर वरिष्ठ नेता जयंत कुमार मलैया को नोटिस जारी किया था। भाजपा मलैया को नोटिस देने के फैसले को सबसे बड़ी भूल मान रही है। पार्टी नेताओं ने मलैया के जन्मदिन के मौके […]
उज्जैन। कांग्रेस की दमदार नेत्री नूरी खान ने फिर से जनता की सुध ली है और अस्पतालों में जाकर स्थिति देखी तथा प्रशासन पर मरीजों की संख्या छिपाने का आरोप लगाया है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान ने लगाते हुए कहा कि उज्जैन में ही डेंगू के कारण लैब में महिला कर्मचारी की […]
संबल योजना पार्ट 2..अभी भी कई लोग मदद के लिए घूम रहे हैं कोरोना काल में मृत हो चुके लोगों के परिवारों को भी दी गई सहायता राशि उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की। इसके तहत भवन एवं अन्य संनिर्माण मंडल की अनुग्रह […]
400 से ज्यादा लोग रोज कर रहे ट्राफिक सिग्नल का उल्लंघन अब तक 3 हजार से ज्यादा वाहनों के रजिस्ट्रेशन हुए रद्द उज्जैन। शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे स्मार्ट ट्रेफिक सिग्नल के कैमरे रोजाना करीब 400 से अधिक वाहन चालकों को यातायात के नियम तोड़ते कैद कर रहे हैं। पिछले साल तक ऐसे लोगों […]