कल शामगढ़ से मक्सी स्थित अपने घर जा रहे थे-हालूखेड़ी के समीप हुई दुर्घटना
उज्जैन। कल शाम तराना के समीप बाईक सवार माँ-बेटे को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। आज सुबह उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि दोनों रिश्तेदार के यहाँ मिलने गए थे। पुलिस दोनों की जान लेने वाले वाहन का पता लगा रही है।
तराना थाने के उपनिरीक्षक बाबूलाल चौधरी ने बताया कि मक्सी के समीप ग्राम हनोती निवासी सीताराम पिता बाबूलाल अपनी माँ कंचनबाई के साथ बाईक से शामगढ़ में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहाँ गया था। दोनों शाम को वापस लौट रहे थे। बाईक सवार सीताराम और उसकी माँ जब तराना के समीप हालूखेड़ी के समीप से गुजर रहे थे, उसी दौरान तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में मौके पर ही दोनों माँ-बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। तराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मां-बेटे के शव कब्जे में ले लिए। आज सुबह दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज देखकर टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही है।
Share:
महाकाल स्थित बाल हनुमान मंदिर पर 9 दिवसीय अखंड रामायण की पूर्णाहुति होगी-अन्य मंदिरों पर हुई आकर्षक सजावट उज्जैन। हनुमान अष्टमी का पर्व कल नगर में धर्ममय वातावरण में मनाया जाएगा। महाकाल मंदिर स्थित बाल विजय मस्त हनुमान मंदिर में 9 दिनों से चल रही अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति होगी, वहीं उजरखेड़ा हनुमान मंदिर […]
मंदिर के सामने से हटाए गए 10 मकानों की जगह ओपन हुई-यहीं जुटेंगी श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएँ उज्जैन। तीन दिन पहले जिला प्रशासन और नगर निगम ने महाकाल मंदिर के ठीक सामने स्थित 11 मकानों को तोडऩे की कार्रवाई की थी। हालांकि तोड़े गए मकानों का मलबा अभी भी उठा नहीं है। इसके बावजूद यहाँ […]
लोगों से भी पहुंचने की अपील-कांगे्रस और भाजपा के नेता भी हुए सक्रिय उज्जैन। उजाड़ और बदहाल पड़े गोवर्धन सागर की सुध आखिर संतों ने ली और पूरे समाज को जागृत किया। इसी के चलते आज गोवर्धन सागर का सफाई अभियान जन तंत्र द्वारा संतों की अगुवाई में किया जाएगा इसमें जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। […]
77 लाख 32 हजार की राशि होगी खर्च-हाउसिंग बोर्ड करेगा काम उज्जैन। मंगलनाथ मंदिर के पीछे स्थित प्राचीन अंगारेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस कार्य का भूमि पूजन करने रविवार को संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर पहुँची। रविवार को प्रदेश की धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्री सुश्री उषा ठाकुर के साथ उच्च शिक्षा […]