उज्जैन। आज सुबह माधव सेवा न्यास में चल रही खेलो इंडिया प्रतियोगिता में घटना हो गई। इस दौरान दिल्ली की प्रतियोगी रोप मल्लखंब का प्रदर्शन करने के दौरान गिर गई और घायल हो गई। उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत उज्जैन के माधव सेवा न्यास में मल्लखंब प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। आज सुबह दिल्ली की कुमारी गंगा नामक लड़की रोप मल्लखंब का प्रदर्शन कर रही थी।
प्रदर्शन के दौरान एकाएक वह नीचे जा गिरी और घायल हो गई। तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कल भी एक लड़का मल्लखंब के प्रदर्शन के दौरान गिरकर घायल हो गया था और उसका पैर फै्रक्चर हो गया था। हालांकि प्रतियोगिता स्थल पर ही एक्सरे आदि की व्यवस्था की गई है।
शा. अस्पतालों में आने वाले मरीजों को दवाई वितरण योजना सहित अन्य 20 प्रकार की स्वास्थ्य योजनाओं का कार्य नहीं होगा उज्जैन। ठेंगड़ी भवन भारतीय मजदूर संघ कार्यालय भोपाल में स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिएशन की प्रदेश कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उज्जैन के अलावा प्रदेशभर से एसोसिएशन के सदस्य शामिल हुए। प्रदेश […]
कल भी चार बदमाशों के परिवार को बेघर किया-एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों की सूची तैयार उज्जैन। गुंडे-बदमाशों को बेघर करने का अभियान पुलिस ने फिर शुरू कर दिया है और आज तीन जगहों पर जाकर हिस्ट्रीशीटरों के घरों को तोड़ा जाएगा। कल भी पुलिस ने चार स्थानों पर कार्रवाई कर चार मकानों को तोड़ा […]
उज्जैन। बडऩगर रोड स्थित नया उदासीन अखाड़े में सनातन धर्म परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें यह प्रस्ताव पारित किया गया कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। संतों ने इस अवसर पर कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी भी दी। बैठक में संतों ने सरकार को चेतावनी दी कि आगामी लोकसभा चुनाव […]
रोक का कोई असर नहीं हुआ-एनआईसी पोर्टल पर ही 1000 रजिस्टर्ड हुई उज्जैन। शहर में ई रिक्शा और ऑटो की संख्या बढ़ती देख जिला प्रशासन ने ई रिक्शा के नए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी थी लेकिन वर्तमान में पूरे शहर में 3000 ई रिक्शा सड़कों पर चल रही है। सबसे ज्यादा ई रिक्शा महाकाल […]