निगम चुनाव में प्रत्याशी खड़ा करने की बात पर हुआ हमला-कल दोनों पक्ष आमने सामने आ गए
उज्जैन। कल रात्रि में डिवाइन वैली में पान की दुकान के समीप सिंधिया समर्थक उमेशसिंह सेंगर एवं भाजपा के पूर्व नेता शानू टाँक में आपस में विवाद हो गया और इसके पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया। देवास रोड स्थित डिवाइन वैली में पान की दुकान पर गाड़ी हटाने की बात को लेकर भाजपा नगर उपाध्यक्ष उमेश सेंगर एवं भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे शानू टाँक का विवाद हो गया। दोनों में हाथापाई हुई और एक-दूसरे से मारपीट की।
इसमें उमेश सेंगर को सिर में चोट लगी है। जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह ने बताया मेरे दोस्तों का विवाद चल रहा था, मैं तो उन्हें बचाने गया था। इस दौरान शानू टाक ने मेरे सिर पर चाकू मार दिया। अस्पताल में सेंगर को भर्ती कराया गया। वहीं शानू टाँक भी जिला अस्पताल में भर्ती है और उन्होंने कहा कि मुझ पर उमेश सेंगर ने हमला किया। उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनाव से कुछ विवाद चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्ष से बयान लिए हैं और जाँच की जा रही है। इस संबंध में पुलिस घटनास्थल भी पहुँची थी।
टिकट मिले न मिले चुनाव लड़ेंगे भोपाल। भाजपा में चुनाव से पहले बड़ी बगावत शुरू हो सकती है। इसकी शुरूआत पूर्व मंत्री दीपक जोशी करने जा रहे हैं। भाजपा नेताओं के काफी मान-मनोव्वल के बाद भी दीपक जोशी नहीं माने और उन्होंने 6 मई को कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। इसके […]
उज्जैन। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के अपडेशन का काम लगातार किया जाता है। अभी पंचायत चुनाव और उसके बाद निगम चुनाव भी संभावित है। वहीं 1 जनवरी 2022 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले नए युवा मतदाता भी अपने नाम सूची में जुड़वा सकेंगे और जिनके नाम सूची में नहीं हैं […]
केंद्रीय कार्यकारिणी के साथ अलग अलग बैठक करेंगे-तीन दिन उज्जैन में ही रहेंगे उज्जैन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज शाम उज्जैन पहुँच रहे हैं। वह केंद्रीय कार्यकारिणी के साथ संघ के प्रमुख प्रचारक को की बैठक लेंगे। संघ प्रमुख डॉ. भागवत 6 से 8 फरवरी तक उज्जैन में रहेंगे। वह आज उज्जैन […]
शहर कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक संपन्न उज्जैन। शहर कांग्रेस कार्यालय में युवक कांग्रेस कार्याकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई जिसमें अध्यक्ष भरतशंकर जोशी ने कार्यक्रम की जानकारी दी एवं सभी साथियों ने सुझाव दिए। इस अवसर पर चायना डोर से मृत युवती को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में विधानसभा अध्यक्षों एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों […]