
इंदौर। साथी कर्मचारियों को लेकर नर्मदा स्नान करने गए इंदौर (Indore) के एक ठेकेदार को वाहन टकराने की बात पर पीछे से आ रहे गाड़ी वाले ने पत्थर मार दिया, जिससे वह अनियंत्रित होकर बाइक (Bike) समेत पुलिया के नीचे गिर गया। गंभीर चोटें आने के चलते उसकी मौत (Death) हो गई।
45 साल का श्याम पिता चंदरसिंह निवासी मूसाखेड़ी मकान बनाने का ठेकेदार था। कल अमावस्या होने के चलते वह साथी कर्मचारियों के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिलों से नर्मदा स्नान करने के लिए गया था। परिजन का कहना है कि महेश्वर और करही के बीच किसी वाहन चालक से टक्कर मारने को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद श्याम बाइक से आगे बढ़ा तो विवाद करने वाले वाहन चालक ने उसे पीछे से पत्थर मार दिया, जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित हुई और वह बाइक समेत करीब 10 फीट गहरी पुलिया के नीचे गिर गया। गंभीर चोटें आने के चलते उसकी मौत हो गई। उधर श्याम से जुड़े कुछ लोगों ने बताया कि उसकी बाइक डिवाइडर से टकराई थी। किसी से को कोई विवाद नहीं हुआ था। पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच करेगी। स्थानीय पुलिस से भी जानकारी ली जाएगी कि हादसा कैसे हुआ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved