img-fluid

MP: टोल बंद करने के ऐलान के बावजूद वसूली: वीडियो सामने आने के बाद ठेकेदार पर उठे सवाल

September 26, 2026

मध्यप्रदेश के जबलपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राज्य के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के आदेशों को ठेंगा दिखाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। जबलपुर-भोपाल मार्ग पर स्थित शहपुरा टोल नाके को अस्थाई रूप से बंद किए जाने के दावों के बावजूद वहां धड़ल्ले से टोल वसूली जारी है। टोल वसूली का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था और टोल ठेकेदार की मनमानी की पोल खोलकर रख दी है।

पुल टूटने के कारण यातायात डायवर्ट

पूरा मामला जबलपुर-भोपाल मार्ग से जुड़ा हुआ है, जहां हाल ही में पुल टूटने के कारण यातायात को डायवर्ट (दूसरे रास्ते पर मोड़) करना पड़ा था। मार्ग डायवर्ट होने के बाद वाहन चालकों को मजबूरी में शहपुरा टोल नाके से गुजरना पड़ रहा था और अतिरिक्त टोल टैक्स चुकाना पड़ रहा था। इसको लेकर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा था।

जमीनी हकीकत बिल्कुल जुदा

जनता के भारी विरोध को देखते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस टोल नाके को बंद करने के स्पष्ट आदेश जारी किए थे। इतना ही नहीं, मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने भी सार्वजनिक मंच से शहपुरा टोल नाका अस्थाई रूप से बंद करने का ऐलान किया था। लेकिन जमीनी हकीकत इन बड़े दावों से बिल्कुल जुदा है।

आदेशों की अवहेलना और वसूली

मंत्रियों के ऐलान और स्पष्ट आदेश के बावजूद शहपुरा टोल नाके पर तैनात कर्मचारी वाहन चालकों से जबरन टोल टैक्स वसूल रहे हैं। वाहन चालकों द्वारा विरोध जताने और केंद्रीय मंत्री के आदेश का हवाला देने के बाद भी खुलेआम पैसे मांगे जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री के आदेशों की इस तरह खुलेआम हो रही अवहेलना पर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। देखना होगा कि इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन लापरवाह टोल ठेकेदार पर क्या कार्रवाई करता है।

Share:

  • SIR पर सर्वसम्मति से हुआ था फैसला...असहमति के आरोपों के बीच चुनाव आयोग का बयान

    Sat Sep 26 , 2026
    नई दिल्ली: CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों में असहमति की खबरों के बीच शनिवार को चुनाव आयोग की एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त इसमें मौजूद रहे. बैठक के बाद चुनाव आयोग ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए यह साफ किया है कि पश्चिम बंगाल, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved