
इंदौर। देपालपुर में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक बैंक में गोली चल गई। गोली सिक्युरिटी गार्ड से चली और हादसे में बैंक में कार्यरत एक कियोस्क का एजेंट घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार हादसा बैंक ऑफ इंडिया देपालपुर की शांति विहार कॉलोनी शाखा में हुआ था। गोली चलने की सूचना पर पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने गार्ड को हिरासत में ले लिया हैं। गोली चलने से घायल पवन जैन को अस्पताल भिजवाया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved