
उज्जैन। महाकाल मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की प्रतिदिन गिनती की जाती है। महाकाल मंदिर में स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा लगाई गई हेड काउंट डिवाइस के जरिए हर दिन श्रद्धालुओं की गिनती की जाती है। इस भीड़ में आम लोग ही नहीं बल्कि वीआईपी और फिल्म स्टार शामिल हैं। महाकाल मंदिर के सभी आगमन और निर्गम गेट पर कैमरे लगाए गए हैं उन कमरों में लगी डिवाइस श्रद्धालुओं की गिनती करती है और फिर उन आंकड़ों की गणना के बाद यह तय किया जाता है कि कितने श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। कल 15 अगस्त को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रावण अधिक मास होने से लाखों की संख्या में श्रद्धालु महाकाल दर्शन करने पहुँचे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved