img-fluid

MPElection:सांवेर में बोलीं प्रिंयका गांधी- बहरूपियों ने आपकी सरकार चोरी कर ली और भ्रष्टाचार लोक में चले गए

November 08, 2023

जिस तरह अहिरावण ने भगवान राम और लक्ष्मण से छल किया था, उसी तरह आपके साथ भी छल किया गया

इंदौर। मध्यप्रदेश में 2018 में बनी कांग्रेस शासित कमलनाथ [Kamalnath] सरकार गिराए जाने को लेकर कांग्रेस [Kamalnath] की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी[Priyanka Gandhi] ने शिवराज सरकार[Government] पर हमला बोला है। उन्होंने मध्यप्रदेश के सांवरे में सभा में कहा कि 2018 में आपने एक सरकार चुनी थी। जिस तरह अहिरावण ने भगवान राम और लक्ष्मण से छल किया था, उसी तरह आपके साथ भी छल किया गया, बहुरूपियों ने आपकी सरकार चोरी कर ली और भ्रष्टाचार [Corruption] लोक में चले गए, लेकिन अब आपको फिर से कांग्रेस को वापस लाना होगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि अहिरावण की इस चाल का जवाब देते हुए हनुमान[Hanuman] ने उन्हें परास्त किया था और राम व लक्ष्मण को वापस लाए थे। ऐसे ही जब अन्याय हो तो उसके खिलाफ लडऩा चाहिए। कुरीतियों का प्रतिकार करें।

– सरकार में मिलावट कर रहे थे सिलावट
प्रियंका गांधी ने कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए तुलसीराम सिलावट पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कोरोना का भारी कहर था, तब यहां के स्वास्थ्य मंत्री सिलावट बेंगलुरु के रिसोर्ट में आपकी सरकार की सौदेबाजी कर रहे थे। सरकार में मिलावट का काम कर रहे थे, अच्छा हुआ यह दूसरी पार्टी में चले गए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 7000 से अधिक पाठशालाएं बंद हो गई हंै। घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं, उद्योगपतियों को संपत्ति फ्री में दी जा रही है।

-मध्य प्रदेश के लोगों को प्रियंका की गारंटी
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। इससे पहले प्रियंका गांधी द्वारा मध्य प्रदेश के लोगों को कई गारंटी दी गई हंै। महिलाओं को हर महीने 1500 दिए जाएंगे। इसके अलावा किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाएगा। साथ ही 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने के भी वादे किए गए हैं। दो लाख खाली सरकारी पदों को भरने का भी ऐलान किया गया। इसके अलावा 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट हाफ जैसी घोषणाएं भी की गई हैं। ओबीसी को 27 प्रतिशत तक आरक्षण देने की बात कही जा रही है।

Share:

  • ICC Rankings: मोहम्मद​ सिराज का नंबर एक पर जलवा, शाहीन अफरीदी औंधे मुंह गिरे

    Wed Nov 8 , 2023
    नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से वनडे की नई रैंकिंग जारी की गई है। जहां एक और बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल नंबर एक बन गए हैं, वहीं गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज एक बार फिर से नंबर एक बॉलर बन गए हैं। इतना ही नहीं पिछले ही सप्ताह नंबर एक की कुर्सी पर का​बिज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved