img-fluid

चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाने वालों पर कांग्रेस ने लिया एक्‍शन, जारी किया नोटिस

November 20, 2023

भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न (Assembly elections completed in Madhya Pradesh) हो गए हैं। वहीं अब विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी एक्शन की तैयारी में है। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष कमलनाथ (Congress State President Kamal Nath) के आदेश पर उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह (Rajiv) ने प्रदेश के सभी प्रत्याशियों को एक पत्र जारी किया है। इस पत्र के जरिए चुनाव में ड्यूटी तैनात ऐसे कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है, जिनके खिलाफ कांग्रेस को गड़गड़ी करने की शिकायत मिली है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव के दौरान कई शिकायतें मिली थीं कि चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी मतदान में गड़बड़ी कर रहे हैं और बीजेपी को फायदा पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो इस कर्मचारियों पर एक्शन लिया जा सकता है।



  • मामला यह है कि कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को पार्टी की ओर से एक पत्र भेजा गया है। इसमें 30 तारीख तक डाटा एकत्रित कर पीसीसी में भेजने का आदेश दिया गया है। इसमें ऐसे अधिकारियों का डाटा मांगा गया है, जो चुनाव में ड्यूटी पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस को कई विधानसभा सीटों पर शिकायतें मिली थी कि मतदान के दौरान गड़बड़ी की जा रही है। ऐसे में सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों की शिकायतें मिलने के बाद कांग्रेस की ओर से राज्य के सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को यह पत्र जारी किया गया है।

    बता दें कि पीसीसी में एक मतदान का वॉर रूम बनाया गया था। पीसीसी के इस वॉर रूम से कांग्रेस की लीगल टीम पूरे इलेक्शन पर नजर रखे हुए थी। वहीं पीसीसी चीफ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने भी वॉर रूम में घंटों बैठकर चुनाव का एनालिसिस किया था। वहीं प्रदेश भर से कांग्रेस की लीगल टीम को कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ के आदेश पर उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने सभी प्रत्याशियों को पत्र जारी किया है। बता दें कि मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान संपन्न हो चुका है। अब 3 दिसंबर को मतगणना होने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि राज्य में किसकी सरकार बन रही है।

    Share:

  • फिर गरमाई सियासत: गोपाल भार्गव और ज्योति पटेल के विवाद में दिग्विजय सिंह की एंट्री, जानें... क्या है वजह

    Mon Nov 20 , 2023
    सागर। रहली विधानसभा [Rahli Assembly] से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल [Jyoti Patel] द्वारा भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव [Gopal Bhargava] पर जानलेवा हमला कराने के आरोप लगाए जाने के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह [Digvijay Singh] ने गढ़ाकोटा [ Garhakota ] पहुंचकर सियासत को और गरमा दिया है। खजुराहो, राजनगर में कांग्रेस पार्षद की हत्या को लेकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved