
इंदौर। पगड़ी के कार्यक्रम से लौट रहे मामा-भानजे सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना में दोनों की मौत हो गई। दोनों की बाइक को आइशर वाहन ने टक्कर मारी थी। बेटमा के रहने वाले 30 साल के घनश्याम पिता झगड़ू को घायल अवस्था में इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर आए थे, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह मामा दिनेश डाबर के साथ बदनावर में रिश्तेदार के यहां पगड़ी के कार्यक्रम में गए थे। लौटते समय दोनों की बाइक को एक आइशर वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में मामा दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि घनश्याम को इलाज के लिए इंदौर रैफर किया गया था।
सुबह-सुबह कार पलटी, युवक घायल
आज सुबह जंजीरवाला चौराहे पर एक कार पलट गई, जिसमें सवार दो युवकों को मामूली चोटें आई हैं। तुकोगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि शैल्बी अस्पताल की तरफ जाने वाले रोड पर एक थार कार पलटी हुई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो गाड़ी में सवार युवक नहीं मिले। कुछ राहगीरों ने पुलिस को बताया कि दो युवक वाहन में सवार थे, जो हादसे के बाद चले गए। दोनों को मामूली चोटें आई थीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved