img-fluid

युवा दिवस पर सैकड़ों लोगों ने किया सूर्य नमस्कार, पूरे शहर में हुआ आयोजन

January 12, 2024

उज्जैन। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आज सुबह महाकालपुरम सरस्वती शिशु मंदिर परिसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधि और अधिकारी तथा सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर सूर्य नमस्कार किया।



पूरा देश आज स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव मना रहा है। इस दिन को युवा उत्सव के रूप में भी मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आज स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में सुबह 9 बजे से लेकर साढे 10 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। इसमें मंच के आगे पहली पंक्ति में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, पूर्व विधायक पारस जैन, कलेक्टर, एसपी तथा अन्य अधिकारियों ने भी सूर्य नमस्कार किया। पूरे मैदान में स्कूली छात्र-छात्रााओं ने भी सूर्य नमस्कार की सभी विधाएं की और योग किया। इधर स्वामी विवेकानंद जयंती पर आज शहर में विविध कार्यक्रम युवा महोत्सव के तहत रखे गए है।

Share:

  • दिग्गज की किस्मत रूठी, टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद को झटका, अय्यर भी निराश

    Fri Jan 12 , 2024
    नई दिल्ली: टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में जुटे अजिंक्य रहाणे की किस्मत रूठ गई है. रणजी ट्रॉफी 2024 में मुंबई की कप्तानी कर रहे रहाणे आंध्र के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके. उधर, दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रन के लिए तरसने वाले श्रेयस अय्यर भी रणजी मैच में मिले मौके का फायदा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved