img-fluid

रेप के मामले में Oye Indori के नाम से मशहूर रॉबिन जिंदल को मिली जमानत

January 16, 2024

इंदौर। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर Oye Indori के नाम से मशहूर रॉबिन जिंदल (Robin Jindal) को दुष्कर्म (rape) के मामले में अग्रिम जमानत (Anticipatory bail) मिल गई है। रॉबिन पर एक महिला ने दिसंबर 2023 में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। महिला के अनुसार रॉबिन ने शादी का वादा करके उसके साथ संबंध बनाए थे। इस आधार पर उसने केस दर्ज किया था। उच्च न्यायालय के वकील रजत रघुवंशी रॉबिन का केस लड़ रहे हैं।

रजत ने बताया कि महिला और रॉबिन दोस्त थे और साल 2021 में महिला ने रॉबिन के खिलाफ एक केस दर्ज करवाया था। उस वक्त दोनों में समझौता हो गया और उसके बाद से दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ। रॉबिन की सगाई की खबर सुनने के बाद महिला ने फिर से केस दर्ज करवाया। महिला की उम्र 35 वर्ष है और रॉबिन की उम्र 29 वर्ष है। दोनों के बीच लंबे समय से कोई बातचीत नहीं है। उच्च न्यायालय के सामने कई साक्ष्य प्रस्तुत किए गए और बताया गया कि यह एक बोगस केस है। साक्ष्यों के आधार पर रॉबिन को अग्रिम जमानत मिली है। रॉबिन केस की पूरी जांच में सहयोग करेंगे।

रॉबिन ने जिस लड़की से सगाई की है वह भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर social media influencers है। रॉबिन ने अपनी साथी इन्फ्लुएंसर से इंदौर के एक बड़े होटल के सगाई की थी जिसमें शहर और देश के कई सोशल मीडिया के लोग शामिल हुए। इसे रॉबिन ने इंस्टाग्राम पर अपलोड भी किया था। इसके बाद ही महिला ने रॉबिन पर यह केस दर्ज करवा दिया। रॉबिन के सोशल मीडिया पर बहुत फॉलोवर्स हैं। अकेले इंस्टाग्राम पर ही उनके 74 लाख फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा वे फेसबुक और यूट्यूब पर भी सक्रिय हैं।

Share:

  • जय श्री राम के जय घोष ढोलक मझिरो से गूंजा इंदौर जिला न्यायालय परिसर

    Tue Jan 16 , 2024
    इंदौर। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से अभिमंत्रित पूजित अक्षत कलश आज इंदौर जिला कोर्ट में पूजन हेतु अभिभाषक संघ द्वारा आमंत्रित किया गया। इंदौर विभाग मंत्री राजेश बिजंवे लेकर पहुंचे अक्षत कलश सभी को अयोध्या दर्शन का दिया आमंत्रण।न्यायालय परिसर में ढोल धमाके के साथ कलश की की गई अगवानी कोर्ट परिसर में स्थित हनुमान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved