
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में अरिचल मुनाई पॉइंट पहुंचे। उन्होंने यहां सुबह-सुबह ही पूजा अनुष्ठान किया। मान्यता है कि अरिचल मुनाई वही जगह है, जहां से लंका के लिए राम सेतु का निर्माण शुरू हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे थे।
वहां उन्होंने शनिवार को तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर में दर्शन किए। दोपहर में उन्होंने रामेश्वरम में रोड शो किया। इसके बाद प्रधानमंत्री रामेश्वरम के अग्नितीर्थम तट पर जाकर डुबकी लगाई और भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की। पीएम मोदी ने रामायण पाठ और भजन संध्या में भी हिस्सा लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved