img-fluid

शहर में 60 से ज्यादा संजीवनी क्लिनिकों का निर्माण अंतिम दौर में

February 05, 2024

कुछ स्थानों पर बने संजीवनी केंद्र भवनों को निगम ने स्वास्थ्य विभाग के हवाले किया

इंदौर। शहर में 60 से ज्यादा स्थानों पर संजीवनी क्लिनिकों (Sanjeevani Clinics) का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है, जो मार्च तक पूरे हो जाएंगे। इससे पहले करीब 20 संजीवनी क्लिनिकों के भवन तैयार कर लिए गए थे, जो स्वास्थ्य विभाग के हवाले कर दिए गए हैं और वहां कुछ जगह डॉक्टरों (Doctor) और स्टाफ की तैनाती कर उन्हें शुरू करने की तैयारी चल रही है।


संजीवनी क्लिनिकों (Sanjeevani Clinics)  के निर्माण को लेकर नगर निगम को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिम्मेदारी दी गई थी, जिसके आधार पर निगम ने टेंडर जारी कर बड़े पैमाने पर कई क्षेत्रों में संजीवनी क्लिनिकों के काम शुरू कराए थे। इनमें कुछ स्थान ऐसे थे, जहां पहले आंगनवाडिय़ां संचालित होती थीं, लेकिन विभिन्न कारणों के चलते आंगनवाड़ी बंद होने के बाद वहां संजीवनी क्लिनिक बनाने का काम शुरू कर दिया गया था। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक पूर्व में 20 से ज्यादा संजीवनी क्लिनिक बाणगंगा, परदेशीपुरा, आजादनगर और हवा बंगला क्षेत्र में बनाए गए थे। तैयार हो चुके संजीवनी क्लिनिकों के भवन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के हवाले कर दिए गए हैं, ताकि वहां क्लिनिकों का संचालन शुरू हो सके। वर्तमान में करीब 60 से ज्यादा स्थानों पर संजीवनी क्लिनिकों का निर्माण कार्य निगम द्वारा ठेकेदारों की मदद से कराया जा रहा है। इनमें कुछ संजीवनी क्लिनिक का निर्माण 28 लाख से लेकर 40 लाख तक में किया जा रहा है। कुछ जगह छोटे तो कुछ जगह बड़े संजीवनी क्लिनिक बनाए जा रहे हैं। कालानी नगर और उसके आसपास के क्षेत्रों में कई जगह पानी की टंकियों के नीचे ही क्लिनिक बनाए गए हैं, क्योंकि उन क्षेत्रों में जगह नहीं मिल पा रही थी।

Share:

  • सोलर पैनल के लिए घर-घर जाएगी सर्वे टीम

    Mon Feb 5 , 2024
    75 से ज्यादा वेंडर नियुक्त, जो सोलर पैनल के बारे में न केवल सारी जानकारी देंगे, बल्कि सब्सिडी और ऋण भी दिलाएंगे इंदौर। घर-घर सोलर पैनल (solar panel) लगाने को लेकर नगर निगम के साथ-साथ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट (smart city project) के अधिकारियों ने भी मैदान संभाल लिया है। इसके लिए पहले दौर में 22 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved