
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने का विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने राहुल गांधी का चित्र फूंकते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री से मांफी मांगने की मांग की है। राजबाड़ा पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की देश विरोधी मानसिकता के विरोध में जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जाति को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर उनका पुतला भी फूंका। मौके पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष रघु यादव, अंकित यादव, डोंगर सिंह चौहान, जीतू कुशवाह, मनोज पाल, अशोक काले, जितेंद्र कौल, मनोज अलूदिया, राकेश सोमावत, प्रवीण माली, सोनू यादव, भूपेंद्र गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved