img-fluid

CM मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने पर हो सकता है फैसला

March 14, 2024

भोपाल। आने वाले समय में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय (Ministry) में बैठक होगी। इसमें कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय हो सकता है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाया है। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार (Central and State Government) के कर्मचारियों के बीच महंगाई भत्ते का अंतर आठ प्रतिशत हो गया है।


  • बुधवार को मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम महंगाई भत्ता बढ़ाने का ज्ञापन दिया। बता दें लंबे समय से कर्मचारी महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय अधिकारी-कर्मचारी का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। जबकि राज्य सरकार के कर्मचारियों को 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता ही मिल रहा है। राज्य के अधिकारी-कर्मचारी संघ ने आठ प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की है। इसके अलावा कैबिनेट में विभागीय और विकास से जुड़े प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

    Share:

  • RBI ने इस बैंक पर ठोका ₹1.4 करोड़ का जुर्माना, शेयर धड़ाम, निवेशक निराश

    Thu Mar 14 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। भारतीय रिजर्व बैंक (reserve Bank of India) ने बुधवार को कहा कि उसने कुछ नियामकीय (Regulatory)मानदंडों का पालन नहीं करने को लेकर बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)पर 1.4 करोड़ रुपये का जुर्माना(Fine) लगाया है। गुरुवार बैंक के शेयरों का भाव 8.52 प्रतिशत की गिरावट के बाद 128.25 रुपये के लेवल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved