
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने एक और लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने अपनी छठीं लिस्ट में कुल 6 उम्मीदवारों ने नाम की घोषणा (6 candidates announced their names) की है. इन छह उम्मीदवारों में सपा ने सम्भल से जियाउर्रहमान बर्क को, घोसी से राजीव राय को, बागपत से मनोज चौधरी, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) से राहुल अवान, पीलीभीत से भगवत सरन गंगवार और मिर्जापुर से राजेंद्र एस.बिंद को टिकट दिया है.
अभी तक पार्टी कुल 43 नामों का एलान चुकी है, छठवीं सूची सामने आने के बाद उम्मीदवारों की कुल संख्या 49 हो गई है. पिछली लिस्ट में पार्टी ने बहुचर्चित सीट आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को टिकट दिया था. इस सीट से वह बीजेपी के टिकट पर लड़ रहे निरहुआ को मैदान में टक्कर देंगे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved