img-fluid

नरोत्तम मिश्रा का दावा- कांग्रेस का मध्यप्रदेश में नहीं खुलेगा खाता

April 11, 2024

उमरिया : मध्यप्रदेश भाजपा के बड़े नेता और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उमरिया में दावा किया कि प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। प्रदेश में कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल सकेगी। मिश्रा उमरिया हवाई पट्टी पर आए थे और फिर सड़क मार्ग से बड़ी के लिए रवाना हो गए।

उमरिया में अल्प प्रवास पर आए नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर करारा हमला किया। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में अपना खाता नहीं खोल पाएगी। प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता कमलनाथ का गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा में भी लोकसभा सीट पर भाजपा को बड़े अंतर से जीत मिलेगी।


कटनी जिले के बरही में आयोजित केंद्रीय मंत्री अमित शाह की चुनावी सभा में शामिल होने नरोत्तम मिश्रा भोपाल से निजी हेलीकॉप्टर से उमरिया आए थे। भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। थोड़ी देर रुकने के बाद नरोत्तम मिश्रा सड़क मार्ग से बड़ी के लिए रवाना हो गए।

Share:

  • चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया बना अहम हथियार, इंस्टाग्राम पर कांग्रेस बनी पहली पसंद, YouTube व्यूज में AAP आगे

    Thu Apr 11 , 2024
    नई दिल्ली: डिजिटल होती दुनिया (world going digital) में चुनाव अब सिर्फ जमीन पर ही नहीं लड़े जाते हैं, बल्कि सोशल मीडिया (social media) पर भी लड़े जाते हैं. 2014 से तो चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया अहम हथियार बन गया है. ऑनलाइन कैंपेन (online campaign) से जनता का मूड और जमीनी हकीकत की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved