
राजगढ़। कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी दिग्विजयसिंह (Digvijay Singh) ने संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि संघ इस बात का भ्रामक प्रचार करता है कि मुसलमान (Muslim) एक से अधिक विवाह के बाद अधिक बच्चे पैदा कर जनसंख्या (population) बढ़ा रहे हैं। वे एक दिन बहुसंख्यक बन जाएंगे। उन्होंने सभा में आए मुसलमानों से कहा कि वे मुस्लिम भाई खड़े हो जाएं, जिन्होंने एक से अधिक विवाह (Marriage) किए हैं। इस पर कोई खड़ा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि वे हिन्दू भाई खड़े हो जाएं, जिन्होंने एक से ज्यादा विवाह किए। इस पर एक दिव्यांग खड़ा हुआ। इस पर दिग्विजयसिंह ने उसे गले लगाया और कहा कि मैंने भी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरा विवाह किया है। उन्होंने कहा कि पहले अशिक्षा की वजह से लोग अधिक बच्चे पैदा करते थे, लेकिन अब लोग समझदार हो गए हैं। बढ़ती महंगाई को देखकर अब हर परिवार में एक या दो बच्चे ही पैदा किए जा रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved