भोपाल (Bhopal)। पूर्व मुख्यमंत्री व विदिशा लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) 19 अप्रैल को प्रातः 11.30 बजे रायसेन में विशाल जनसभा को संबोधित करने के पश्चात कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार 19 अप्रैल को प्रातः 10 बजे भोपाल स्थित निवास बी-.8/74 बंगले से रवाना होकर रायसेन पहुंचेंगे। भोपाल से रायसेन के रास्ते में विभिन्न स्थानों पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया जायेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved